झारखंड: एक साल से मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल बंद, 10 लाख से अधिक आवेदन पेंडिंग

(फोटो साभार: फेसबुक)

SHARE:

समाचार सुनो

झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है. खबर है कि जनवरी 2025 इस योजना का ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह से बंद है. इस वहज से राज्य में 10 लाख से अधिक आवेदन लंबित हो गए हैं.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद में 1 लाख, बोकारो में 60 हजार और रांची में 50 हजार आवेदन लंबित हैं. इसके अलावा, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आवेदन पहले ही बंद कर दिए गए हैं. सीएससी संचालकों का कहना है कि 2 जनवरी 2025 से पोर्टल पूरी तरह से बंद है और इससे पहले भी सीएससी के माध्यम से फॉर्म भरने पर रोक लगा दी गई थी.

स्पष्ट निर्देश नहीं

एक तरफ सरकार का तर्क यह है कि पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है, लेकिन जिलों के अधिकारियों और आवेदन करने वाले लोगों की शिकायतें कुछ और ही सच्चाई बयां कर रही हैं.

दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट.

कई जिलों में अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नए आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज करने के लिए कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिला है. इसका असर यह हुआ कि आवेदन तो जमा किए जा रहे हैं, लेकिन सिस्टम में दर्ज नहीं हो पा रहे हैं.

मंईयां सम्मान योजना

मालूम हो कि झारखंड में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद के लिए वर्ष 2024 में राज्य सरकार की ओर से मंईयां सम्मान योजना शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने सहायता देकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. शुरुआत में लाभार्थी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. यह राशि हर महीने की 15 तारीख को सीधे खाते में भेजी जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *