
मणिपुर जातीय हिंसा: मेईतेई और नगा समुदाय के लोगों ने रैली निकालकर सरकार को क्या संदेश दिया?
कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी द्वारा मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित इस रैली का उद्देश्य स्थायी शांति की मांग करना, लंबे समय से चले आ रहे संकट के पीड़ितों को न्याय दिलाना, विस्थापित लोगों का पुनर्वास सुनिश्चित करना और कुकी उग्रवादी समूहों के साथ हुए सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस समझौते को रद्द करना था.

























